पंजाब और हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने उस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कथित बलात्कार पीड़िता ने बाल्टाना पुलिस चौकी के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था, क्योंकि पुलिस ने बार-बार गुहार लगाने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की थी। राहगीरों ने महिला को बचाया और उसे तुरंत जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया।
सूत्रों ने बताया कि महिला पिछले कई दिनों से पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रही थी, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया जा रहा था।

