March 12, 2026
Entertainment

हंसिका-सोहेल ही नहीं इन सितारों की भी कम चली शादी, किसी ने दो तो किसी ने पांच साल में लिया तलाक

Not only Hansika and Sohail, these stars’ marriages also lasted short, some divorced within two years and some within five years.

12 मार्च । बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारों की शादियां लाखों फैंस को सपने दिखाती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते इतने कम समय में टूट जाते हैं कि सब हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है।

हंसिका और सोहेल कथूरिया ने राजस्थान में दिसंबर 2022 में भव्य शाही अंदाज में शादी की थी, जो सिर्फ चार साल ही चल सकी। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने म्यूचुअल कंसेंट से तलाक मंजूर किया है। जानकारी के अनुसार हंसिका ने कोई एलिमनी नहीं मांगा है। दोनों शादी के कुछ दिनों के बाद से ही अलग-अलग रह रहे थे।

बता दें, सोहेल पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हंसिका की एक सहेली थीं। जब दोनों की लव स्टोरी सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हंसिका को काफी ट्रोल किया गया कि उन्होंने सहेली का घर तोड़ दिया। दोनों ने अपने शो ‘लव शादी ड्रामा’ में भी इस पर बात की थी। फैंस के लिए ये तलाक काफी शॉकिंग है कि करोड़ों की शादी महज चार साल में खत्म हो गई।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी शादी कम चली। करण मेहरा और निशा रावल साल 2012 में शादी के बाद 2021 में अलग हुए। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा और दोनों में तलाक हो गया।

इस लिस्ट में ‘छम्मा छम्मा’ फेम उर्मिला मातोंडकर का भी नाम शामिल है। उर्मिला और मोहसिन अख्तर मीर की शादी साल 2016 में हुई थी। मोहसिन उर्मिला से 10 साल छोटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्मिला ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी है। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं लेकिन ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है।

करण सिंह ग्रोवर की दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से साल 2012 में हुई लेकिन सिर्फ दो साल में टूट गई। रिश्ते में इतना तनाव आया कि दोनों अब एक-दूसरे से मिलने से कतराते हैं। बाद में करण ने बिपाशा बसु से शादी की और एक बेटी के पिता हैं, जबकि जेनिफर आज तक दोबारा शादी नहीं कीं।

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में शादी रचाई थी। हालांंकि, दोनों साल 2013 में अलग हो गए और साल 2015 में तलाक हो गया। हालांकि, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक-दूजे से मिलते रहते है। अनुराग की बेटी आलिया की शादी में भी कल्कि ने शिरकत की थी।

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की शादी भी ज्यादा नहीं चली थी। दोनों ने साल 2010 में शादी की लेकिन पांच साल बाद ही अलग होने की घोषणा कर दी। तलाक साल 2020 में हुआ। दोनों साथ में कई फिल्म कर चुके हैं और शादी से पहले लिव-इन में रहे।

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपने बचपन की दोस्त अवंतिका मालिक से कई साल डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों साल 2015 में अलग हो गए और 2019 में तलाक ले लिया।

Leave feedback about this

  • Service