April 26, 2024
Haryana Punjab

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड; बठिंडा 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा

चंडीगढ़, 31 दिसंबर

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही।

मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर, मुक्तसर और नवांशहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 4.7 डिग्री और 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, मोहाली में 8.8 डिग्री, जालंधर में 6.3 डिग्री, जबकि लुधियाना में न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा में सिरसा का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, करनाल का 8.4 डिग्री, अंबाला का 8.9 डिग्री, कैथल का 7.9 डिग्री, जबकि फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave feedback about this

  • Service