April 25, 2024
World

न्यूजीलैंड में पिछले साल मौतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में 2022 में मौतों की संख्या बढ़कर 38,574 हो गई, जो आंशिक रूप से कोविड-19 से प्रभावित है। सांख्यिकी विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनजेड की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 की तुलना में पंजीकृत मौतों की संख्या में यह 10 प्रतिशत की वृद्धि थी। 2021 में 34,932 मौतें दर्ज की गई थीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जनसंख्या अनुमान प्रबंधक माइकल मैकएस्किल के हवाले से कहा, 2022 में मौतों की बढ़ी संख्या कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुई है।

मैकएस्किल ने कहा कि मौतों में वृद्धि आंशिक रूप से न्यूजीलैंड की उम्र बढ़ने की आबादी को भी दर्शाती है, 2022 में हर तीन में से लगभग दो मौतें 75 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की थीं और हर पांच में से एक मौत 90 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की थी।

उन्होंने कहा, पिछले वर्ष की तुलना में मौतों की संख्या में वृद्धि के कारण जन्म के समय लाइफ एक्सपेक्टैंसी यानि संभावित आयु अपेक्षाकृत स्थिर रही है।

मैकएस्किल ने कहा, न्यूजीलैंड की संभावित आयु स्थिर हो गई है, जबकि हाल के वर्षों में यह कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) सहित कई देशों में गिरा है।

जनसंख्या के अनुमानों से संकेत मिलता है कि पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए संभावित आयु धीमी वृद्धि पर वापस आ जाएगी।

एनजेड के आंकड़े करे अनुसार, “यह पुरुषों के लिए 2023 में 80.8 वर्ष से बढ़कर 2048 में 84.2 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है, जीवन के 3.4 वर्ष की वृद्धि और महिलाओं के लिए 84.1 वर्ष से 87.3 वर्ष, 3.2 वर्ष की वृद्धि।”

Leave feedback about this

  • Service