May 12, 2026
Entertainment

‘मैं मां के सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हूं’, अनन्या पांडे ने फोटो शेयर कर किया मजाक

‘I’m on my mother’s back 24/7,’ Ananya Panday jokes by sharing a photo

12 मई । एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म चांद मेरा दिल में अभिनेता लक्ष्य के साथ दिखाई देंगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर अपनी मां भावना पांडे के साथ अपने खास रिश्ते की झलक फैंस के साथ साझा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह अपनी मां के “सिर पर 24 घंटे सातों दिन सवार रहती हैं।

अभिनेत्री ने जो तस्वीरें शेयर की, उनमें वह मां भावना पांडे, पिता चंकी पांडे और बहन राइसा पांडे के साथ खास पल बिताती नजर आईं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मॉमीज डे एवरीडे… आखिरी फोटो दिखाती है कि मैं अपनी मां के सिर पर 24/7 कैसे बैठी रहती हूं।” इस पोस्ट पर भावना पांडे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में लिखा, “लव यू।”

जिस तस्वीर का जिक्र अनन्या ने अपने कैप्शन में किया, उसमें न्यूयार्क सिटी की सड़क पर एक मजेदार दृश्य नजर आया, जहां एक पालतू कुत्ता अपने मालिक के सिर पर बैठा दिखाई दे रहा था।

फोटो कैरोसेल की पहली तस्वीर में अनन्या अपनी मां और बहन के साथ आउटडोर पोज देती नजर आईं। वहीं एक अन्य तस्वीर में अनन्या और भावना किसी शांत प्रार्थना स्थल में मोमबत्तियां जलाती दिखीं। एक तस्वीर में स्वादिष्ट डेजर्ट्स जैसे कुकीज, आइसक्रीम और पेस्ट्रीज की झलक भी देखने को मिली।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह पति, पत्नी और वो, गहराइयां, ड्रीम गर्ल 2 और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।

Leave feedback about this

  • Service