August 26, 2026
Entertainment

रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फैंस से की खास अपील, बोले- स्पॉइलर शेयर न करें

Before the release, the makers of ‘Toxic’ made a special appeal to fans, asking them not to share spoilers.

साउथ अभिनेता यश की ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों के लिए खास नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने एडवांस बुकिंग और दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया।

मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि, सालों की मेहनत है, जिसे हमने एक-एक फ्रेम और सीन जोड़कर बनाया है। इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने में लगे हर टेक्नीशियन, कलाकार और क्रू मेंबर चाहते हैं कि दर्शकों को अच्छा अनुभव मिले। एक ऐसा अनुभव जो बड़े पर्दे पर, सबके साथ देखने के लिए बनाया गया है।”

फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़े हैं। मेकर्स ने दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार और एडवांस बुकिंग को लेकर खुश होते हुए लिखा, “आपने इस फिल्म को जो प्यार दिया है, जो उत्साह दिखाया है, एडवांस बुकिंग में जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए शब्दों में शुक्रिया कहना मुश्किल है। पूरे सफर में आपके साथ के लिए दिल से धन्यवाद।”

सोशल मीडिया के दौर में अक्सर देखा जाता रहा है कि काफी यूजर्स फिल्म के सीन्स के रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं, जिसे लेकर मेकर्स ने सभी से गुजारिश की है, कि वे ऐसा न करें। क्योंकि इससे फिल्म का क्रेज खत्म होने लगता है। उन्होंने लिखा, “आपसे बस एक छोटी सी गुजारिश है, फिल्म के अनुभव को वैसे ही रहने दें जैसा हमने सोचा था। थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, कहानी के राज और स्पॉइलर शेयर करके दूसरों का मजा खराब न करें। अगला दर्शक भी ‘टॉक्सिक’ की दुनिया में वैसे ही कदम रखे जैसे आपने रखा था।”

यश की फिल्म को लेकर हर भाषाई दर्शकों में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। अब देखना है कि पहले दिन फिल्म की कितनी कमाई करती है।

Leave feedback about this

  • Service