February 10, 2026
Punjab

चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा; पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दृश्यता बाधित हुई

चंडीगढ़, 7 जनवरी

पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave feedback about this

  • Service