N1Live Entertainment परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- ‘गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया’
Entertainment

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- ‘गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया’

Aarti Singh became emotional after seeing the family reunion, saying- 'Misunderstandings had cleared us up, now everything is fine'

4 मई । टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने भाई कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह और मामी सुनीता आहूजा को लंबे समय बाद साथ देख भावुक हो उठी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के एक एपिसोड की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इस एपिसोड में सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट बनकर सेट पर पहुंचीं थी।

लंबे समय बाद परिवार के लोगों को एक साथ देखकर आरती भावुक हो गईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”जब मैंने यह एपिसोड देखा तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। बाकी लोगों के लिए यह सिर्फ ‘मामी डे’ वाला स्पेशल एपिसोड रहा होगा, लेकिन मेरे लिए यह कई सालों से देखे गए एक सपने के पूरा होने जैसा था। हमारा परिवार पहले बहुत खुश और एक-दूसरे से जुड़ा हुआ था। सभी लोग प्यार से साथ रहते थे लेकिन समय के साथ कुछ गलतफहमियां और नाराजगी रिश्तों में आ गईं, जिससे दूरियां बढ़ गईं।”

आरती ने कहा, ”समय कभी-कभी रिश्तों को बिगाड़ देता है लेकिन जब सही वक्त आता है तो सब कुछ फिर ठीक भी हो जाता है। परिवार का यह रीयूनियन मेरे दिल का सबसे बड़ा सपना था। जिस तरह यह सब हुआ, उसने मुझे अंदर तक भावुक कर दिया।”

आरती ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “दोनों ने जिस तरह माफी मांगी, वह पूरी तरह सच्ची और दिल से थी। मैं दोनों को बहुत अच्छे से जानती हूं और समझ सकती हूं कि उनके इमोशन्स कितने सच्चे थे। मैंने सुनीता मामी और गोविंदा मामा को बहुत याद किया। उनसे भी ज्यादा टीना और यश को।”

आरती ने कहा, ”मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि कभी भी गुस्सा या गलतफहमियां इतनी बड़ी न हो जाएं कि परिवार के लोगों को सालों तक एक-दूसरे से दूर रहना पड़े। परिवार के बड़े लोग घर की जड़ की तरह होते हैं। वह हमेशा जोड़कर रखते हैं और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी होता है। मामी और मामा ने हमेशा हमें अपने बच्चों की तरह प्यार दिया है।”

अपने पोस्ट के आखिर में आरती सिंह ने कहा, ”मैं इस रीयूनियन से बेहद खुश हूं और भगवान का धन्यवाद करती हूं। अब मुझे उस दिन का इंतजार है जब पूरा परिवार फिर से एक साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाएगा।”

Exit mobile version