July 17, 2026
Entertainment

आदिनाथ एम. कोठारे और उर्मिला कोठारे खत्म करने जा रहे 15 साल की शादी का सफर, मिलकर करेंगे बेटी ‘जिजा’ की परवरिश

Adinath M. Kothare and Urmila Kothare are set to end their 15-year marriage; they will co-parent their daughter, ‘Jija’.

17 जुलाई । अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता आदिनाथ एम. कोठारे पत्नी उर्मिला कानेटकर कोठारे के साथ 15 साल की शादी आपसी सहमति से खत्म कर रहे हैं। गुरुवार को अभिनेता और उनकी पत्नी ने सामूहिक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

अभिनेता आदिनाथ एम. कोठारे और पत्नी उर्मिला कानेटकर कोठारे ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे और उनकी पत्नी इस रिश्ते को आपसी सहमति से खत्म कर रहे हैं और बेटी ‘जिजा’ की परवरिश की जिम्मेदारी पूरी तरह मिलकर निभाएंगे।

जारी किए गए नोट में लिखा, “हमारे दोस्तों, मीडिया और शुभचिंतकों के लिए, काफी सोच-विचार के बाद, उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी सहमति और शांति से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारा यह सफर एक कपल के तौर पर खत्म हो रहा है लेकिन बेटी जिजा के प्रति हमारी जिम्मेदारियां पूरी तरह बनी हुई हैं। वह हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी लगन से मिलकर उसकी परवरिश कर रहे हैं ताकि वह प्यार, सुरक्षा और सहारे के माहौल में बड़ी हो सके।”

उन्होंने आगे लिखा, “हम एक-दूसरे और साथ बिताए उन सालों का बहुत सम्मान करते हैं। साथ ही, मीडिया और जनता के बहुत आभारी हैं कि आपने इतने सालों तक हमें इतना प्यार और समर्थन दिया। हम उम्मीद करते हैं कि जब हम अपनी जिंदगी के नए अध्याय में आगे बढ़ रहे हैं, तो आप हमें अपना आशीर्वाद देते रहेंगे।

अपनी बात को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, “इसी भावना के साथ, हम मीडिया के दोस्तों और जनता से गुजारिश करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आपके लगातार प्यार और समझदारी के लिए धन्यवाद। आदिनाथ और उर्मिला।”

आदिनाथ एम. कोठारे मुख्य रूप से मराठी सिनेमा और हिंदी मनोरंजन में काम करते हैं। उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें ‘पाणी’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है। वहीं, उर्मिला कानेटकर कोठारे एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री और कथक नृत्यांगना हैं।

Leave feedback about this

  • Service