N1Live Entertainment 12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है
Entertainment

12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट के बाद अमिताभ बच्चन बोले-काम तो काम है

After 12 short films and 2 still shoots, Amitabh Bachchan said—work is work.

महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की, दो स्टिल फोटोशूट किए और इसके बाद अपने प्रशंसकों के लिए ब्लॉग भी लिखा। यह जानकारी उन्होंने स्वयं दी। अमिताभ अपने फैंस को प्यार से अपना एक्सटेंडेड फैमिली (ईएफ) कहते हैं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा कि काम ही काम है और लोगों से जुड़े रहने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “काम तो काम है … काम तो काम है … काम तो काम है… !!! आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं, 2 स्टिल शूट किए और अब आप लोगों के लिए काम कर रहा हूं। बिना किसी देरी के जुड़े रहने का यह सिलसिला ही आज का काम है। बाकी सब तो चलता रहेगा। यह नहीं रुकना चाहिए।”

ब्लॉगिंग के शौकीन अमिताभ ने आगे लिखा कि काम के दिन से पहले पूरी तैयारी के साथ पढ़ाई और अभ्यास करना चाहिए तथा परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने लिखा, “पूरी लगन से अध्ययन करना चाहिए। काम वाले दिन से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए और परिस्थितियों या हालात से कभी समझौता नहीं करना चाहिए चाहे एयर कंडीशंड पायजामा ही क्यों न पहन रखा हो।”

अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग वर्ष 2898 एडी एक डिस्टोपियन भविष्य पर आधारित था, जिसमें काशी शहर की पृष्ठभूमि में एक समूह एसयूएम-80 के अजन्मे बच्चे की रक्षा करने के मिशन पर निकलता है, जिसे भगवान विष्णु के अंतिम अवतार ‘कल्कि’ के रूप में माना जाता है।

अमिताभ बच्चन आखिरी बार निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है। इसके बाद वह एक शिक्षक की हत्या की जांच में जुट जाता है।

Exit mobile version