N1Live National असम को शीर्ष पांच राज्‍यों में शामिल करने का लक्ष्‍य, भाजपा पर सभी वर्गों ने विश्‍वास जताया : कौशिक राय
National

असम को शीर्ष पांच राज्‍यों में शामिल करने का लक्ष्‍य, भाजपा पर सभी वर्गों ने विश्‍वास जताया : कौशिक राय

Aim to include Assam among the top five states, all sections expressed confidence in BJP: Kaushik Rai

8 मई । असम के मंत्री कौशिक राय ने कहा कि मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्‍व में प्रदेश को देश के शीर्ष पांच राज्‍यों में श‍ामिल करना है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार में तेजी देखने को मिलेगी। असम में सभी समुदाय के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्‍वास दिखाते हुए समर्थन किया है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार द्वारा एससी-एसटी समुदायों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का किसी भी समुदाय पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ‘समावेशी विकास’ और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने दावा किया कि असम में सभी समुदायों और वर्गों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर लोगों के भरोसे को दर्शाता है। भाजपा का लक्ष्य असम को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करना है और आने वाले समय में विकास की रफ्तार और बढ़ेगी।

उन्‍होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एसटी और एससी समुदायों के लोगों ने ही नहीं, सभी समुदाय और हर वर्ग के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है। यह दर्शाता है कि लोगों का विश्‍वास पीएम मोदी और भाजपा पर है। यही वजह है कि सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े हैं।

कौशिक राय ने कहा कि हर कोई भाजपा के साथ विकास चाहता है, देश का विकास चाहता है, और अपने इलाके का विकास चाहता है। आने वाले समय में असम को देश के श्रेष्‍ठ पांच राज्‍यों में ले जाना है। मुख्‍यमंत्री सरमा ने जिस तरह से राज्‍य का विकास किया है। आने वाले समय में इसमें तेजी देखने को मिलेगी।

राय ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि असम में उसने खुद को ‘मुस्लिम-केंद्रित पार्टी’ के रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिकांश विधायक अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों से आते हैं और हिंदू समाज ने कांग्रेस से दूरी बना ली है। असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा को एससी-एसटी आरक्षित सीटों पर मिली सफलता केवल इन समुदायों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी वर्गों में पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है।

Exit mobile version