June 4, 2026
Entertainment

अक्षय कुमार संग फोटो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने जताया आभार

Akshara Singh expressed her gratitude by posting a photo with Akshay Kumar.

27 मई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ‘घिस-घिस-घिस’ गाना रिलीज होने के बाद हर तरफ छाई हुई हैं। इस गाने को दर्शकों और अभिनेत्री के चाहने वालों की तरफ से जमकर प्यार मिल रहा है। हर तरफ से मिल रही तारीफ को देखते हुए अभिनेत्री ने बुधवार को फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें अक्षरा अक्षय कुमार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस की तरफ से लगातार मिल रहे प्यार को लेकर अभिनेत्री ने लिखा, “एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता…’घिस-घिस-घिस’ को अपना समझकर इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। यह प्यार हमेशा याद रहेगा। मुझे सिर्फ व्यूज नहीं मिले, बल्कि इतना अपनापन और ढेर सारा प्यार मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “हर स्टोरी, हर कमेंट और हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची। इतने अपने लोग साथ खड़े हैं और इतना प्यार दे रहे हैं, यह देखकर मैं सच में बहुत खुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं अब इसे एक बड़ा हिट बना दीजिए।”

अक्षरा की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने अक्षरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री पाखी ने हेगड़े ने लिखा, “खूब बढ़िया।” अभिनेता और कवि पारितोष त्रिपाठी और भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव और सुजीत यादव ने इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अक्षय और अक्षरा अभिनीत यह गाना आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है।

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी सहित कई सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, इसमें शानदार कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी। इसमें परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे।

Leave feedback about this

  • Service