March 11, 2026
Entertainment

अक्षरा सिंह ने शेयर किया ‘अम्बे है मेरी मां’ का पोस्टर, इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर

Akshara Singh shared the poster of ‘Ambe Hai Meri Maa’, the trailer of the film will be released on this day.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वे जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आएंगी

मंगलवार को अक्षरा सिंह ने इस फिल्म का बड़ा अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया। अभिनेत्री ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें अक्षरा भक्त के रूप में दिख रही हैं, तो पाखी हेगड़े मां अम्बे के किरदार में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने लिखा, “फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का ट्रेलर 13 मार्च शुक्रवार को सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा।”

फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुड्डू ने किया है, जबकि संदीप सिंह, पंकज तिवारी और अश्वनी शर्मा ने इसका निर्माण किया है।पोस्टर देखकर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि काफी समय से अभिनेत्री की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन फिर भी उनके गाने और सोशल मीडिया पोस्ट से वह फैंस के दिल में मौजूदगी रख रही थीं। इससे पहले अक्षरा की फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में अक्षरा विक्रांत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह फिल्म एक लव स्टोरी थी, जो बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। यह फिल्म प्रेम, आस्था और संघर्ष की अनूठी कहानी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शिवभक्त रुद्र (विक्रांत सिंह) की है, जिसे शक्ति (अक्षरा सिंह) से प्रेम हो जाता है, लेकिन समाज के कुछ असामाजिक तत्व शक्ति को परेशान करते हैं, तब रुद्र अपने भीतर के शिवशक्ति को जाग्रत कर उन्हें सबक सिखाता है।

इस फिल्म की खास बात यह थी कि यह बनारस की गलियों, घाटों और मंदिरों में फिल्माई गई थी, जिससे इसमें आध्यात्मिकता और संस्कृति की गहराई देखने को मिली।

Leave feedback about this

  • Service