May 25, 2026
Entertainment

अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह, गाना ‘घिस घिस घिस’ की पहली झलक रिलीज

Akshara Singh will dance with Akshay Kumar, first glimpse of the song ‘Ghis Ghis Ghis’ released

काफी लंबे सय से चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने नए गाना ‘घिस घिस घिस’ की झलक जारी कर दी है। यह गाना अक्षय की आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है। मेकर्स ने पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की कि गाना आज ही रिलीज होगा। हालांकि, उन्होंने इसका कोई निर्धारित समय अभी तक नहीं बताया है।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट किया। इसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों ही काफी अनोखे और मजेदार अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो पोस्ट कर अक्षय लिखते हैं, “ये तो बस एक छोटी सी झलक है…तैयार हो जाइए, क्योंकि अब जंगल का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। गाना ‘घिस घिस घिस’ आज रिलीज हो रहा है।”

वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और तुषार कपूर ने भी मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। ‘घिस घिस घिस’ आज ही रिलीज होगा।”

गाने की जानकारी मिलते ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि दो इंडस्ट्री का मिलन भी माना जा रहा है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अभिनय से लेकर गायिकी तक सभी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में अक्षय की फिल्म के गाने में अक्षरा का होना उनके करियर और इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि आज रिलीज होने के बाद यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्या नए रिकॉर्ड बनाता है।

अक्षय की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का फैंस बेसब्री से इंतजरा कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave feedback about this

  • Service