August 12, 2026
Entertainment

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘हैवान’ में साथ आए, मेकर्स ने किया टीजर डेट का ऐलान

Akshay Kumar and Saif Ali Khan come together for ‘Haivan’; makers announce teaser release date.

अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज डेट की जानकारी दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपने और सैफ अली खान के लुक की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “बदला ही मेरी वजह है, हर सेंस उसका हथियार है। आप किसकी तरफ हो? हीरो हो या हैवान? हैवान का टीजर कल आएगा।” ‘हैवान’ एक दमदार थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म का निर्माण कार्य केवीएन प्रोडक्शंस और द स्पियन फिल्म्स साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं, वेंकेट के. नारायण और शैलजा देसाई इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए प्रशंसक और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले दोनों अभिनेता फिल्म ‘टशन’ में नजर आए थे। फिल्म ‘टशन’ भले ही यशराज फिल्म्स बैनर तले रिलीज की गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

अक्षय कुमार की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थए। हिंदी एक्शन-कॉमेडी फिल्म प्रसिद्ध ‘वेलकम’ फिल्म फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसे फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, परेश रावल, अरशद वारसी और जॉनी लीवर सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली और मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही।

Leave feedback about this

  • Service