N1Live Entertainment यूके में शूट हुई अली अब्बास जफर की नई फिल्म, बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे का दिखेगा कड़ा मुकाबला
Entertainment

यूके में शूट हुई अली अब्बास जफर की नई फिल्म, बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे का दिखेगा कड़ा मुकाबला

Ali Abbas Zafar's new film shot in the UK will feature an intense face-off between Bobby Deol and Aishwarya Thackeray.

यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ रोमांटिक एक्शन ड्रामा अनटाइटेल्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने तय किया है कि फिल्म को गुड़ फ्राइडे 26 मार्च 2027 में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म टाइटल अभी तक जारी नहीं किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ब्रिटेन (यूके) में की गई है। इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास पांचवी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म के लिए जहां अभिनेता अहान पांडे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में अहान एक ऐसे युवा के रूप में नजर आएंगे, जो अपनी ताकत के दम पर विरोधियों को हरा सके। वहीं, ऐश्वर्य ठाकरे खलनायक की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

अली अब्बास जफर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ‘झूम बराबर झूम’ (2007), ‘टशन’ (2008), ‘न्यूयॉर्क’ (2009) और ‘बधाई कंपनी’ (2010) फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। फिर, साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ से डायरेक्टोरियल और स्क्रीनराइटिंग डेब्यू किया था। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने निर्मित किया था। इसमें इमरान खान, कैटरीना कैफ और अली जफर मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म और उसके गानों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म का संगीत सोहेल सेन ने तैयार किया था और इसके गाने (जैसे ‘धुनकी’ और ‘छूमंतर’ और पार्टी सॉन्ग दो धारी) काफी लोकप्रिय हुए थे।

वहीं, कटरीना के दबंग लड़की के किरदार ने दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म की कहानी कुश अग्निहोत्री (इमरान खान) और डिंपल दीक्षित (कैटरीना कैफ) के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कुश अग्निहोत्री अपने लंदन निवासी भाई लव के लिए एक दुल्हन की तलाश करता है और डिंपल दीक्षित (कैटरीना कैफ) को चुनता है। शादी से पहले कुश को डिंपल से प्यार हो जाता है, जिससे हास्यप्रद उलझनें पैदा होती हैं।

Exit mobile version