N1Live Entertainment इस्तीफे से नहीं, व्यवस्था में सुधार से हल होगी बच्चों की समस्या : हंस राज हंस
Entertainment

इस्तीफे से नहीं, व्यवस्था में सुधार से हल होगी बच्चों की समस्या : हंस राज हंस

Children's issues will be resolved through systemic improvements, not resignations: Hans Raj Hans

मशहूर गायक और पूर्व सांसद हंस राज हंस ने अपने बेटे युवराज हंस के साथ अपने नए गाने ‘आजा दोवें नचिए’ का टीजर शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। टीजर लॉन्च के दैरान उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी

उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में इस्तीफे की मांग करने के बजाय व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, “युवा छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। कल शायद सरकार की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है और वह बच्चों के हित में ही जारी किया गया है। देखिए किसी के इस्तीफा देने कुछ नहीं होगा, इससे बेहतर है कि सुधार की मांग की जाए।

उन्होंने कहा, “जैसे कि अगर मैं गाना गाता हूं और सुर ठीक नहीं है, तो आप यही कहेंगे कि थोड़े सुर ठीक कर लें। बेहतर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप यह नहीं कह सकते कि मुझे गाना बंद कर देना चाहिए।” जब गायक से पूछा गया कि क्या भविष्य में उनके बेटे राजनीति पर कदम रखेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा, “भविष्य के बारे में मैं अभी ज्यादा नहीं सोचता अगर होना होगा, तो जरूर आएंगे।”

आईएएनएस ने गायक से पंजाब चुनाव को लेकर पूछा, “पंजाब में चुनाव कैसे होंगे?”

इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति की खास समझ नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उन्हें कमीशन का चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा, “मैं उन सभी पार्टियों का एहसानमंद हूं जिन्होंने मुझे एमपी बनाया, लेकिन मुझे पॉलिटिक्स की समझ नहीं है और मुझे लगता है कि जिसमें आपको समझ और दिल न लगे, तो वो काम नहीं करना चाहिए।”

बता दें कि गायक हंस राज हंस ने अपने बेटे युवराज हंस के साथ गाना ‘आजा दोवें नचिए’ बनाया है। शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Exit mobile version