April 8, 2026
Entertainment

आशा भोसले ने तब्बू को दिया जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा, अभिनेत्री बोलीं- ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकती अपनी खुशी’

Asha Bhosle gave Tabu the most precious gift of her life, the actress said, ‘I cannot express my happiness in words’

8 अप्रैल । मशहूर गायिका आशा भोसले संगीत जगत की ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने सुरों से लोगों के दिलों में राज किया है। उन्होंने न सिर्फ आम दर्शकों को अपना मुरीद बनाया बल्कि बड़े बड़े सितारों को भी दीवाना बनाया है, जिनमें अभिनेत्री तब्बू का नाम भी शामिल हैं।

तब्बू ने आशा भोसले के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें आशा भोसले अभिनेत्री के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, गायिका अपने हाथ में गिटार लिए हुए हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनके जन्मदिन के मौके पर आशा ने उन्हें गिटार भेंट के तौर पर दिया था।

तब्बू लिखती हैं, “अपने सबसे यादगार दिनों के बारे में बताओ…उन लम्हों के बारे में बताओं जो तुम कभी नहीं भूलोगे, जो चीज तुम्हें सबसे ज्यादा छूती है, उसके बारे में बताओ…अपने सबसे कीमती खजानों के बारे में बताओ।”

उन्होंने बताया, “नवंबर में मेरा जन्मदिन था और तभी यह सुंदरता मेरे दरवाजे पर आई…यह गिटार मुझे आशा जी ने तोहफे के तौर पर दी थी।”

तब्बू ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “शब्दों में मैं जितनी कृतज्ञता महसूस करती हूं, उतनी बता नहीं सकती। मैं आपसे इतना प्यार और सम्मान करती हूं, आशाजी… आपके गीतों के जरिए हमने प्यार, चाहत, दर्द और जुनून को महसूस किया। मैं इस गिटार को जीवन भर संभालकर रखूंगी। उम्मीद है कि जल्द ही मैं आपके लिए इस गिटार पर आपके ही गीत बजा पाऊंगी।”

आशा भोंसले भारतीय सिनेमा की सबसे बहुमुखी पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं, जिन्होंने आठ दशकों से अधिक के करियर में कई गाने गाए हैं। उनकी आवाज में शास्त्रीय, गजल, कव्वाली, और पॉप संगीत की विविधता है, जो उन्हें अन्य गायिकाओं से अलग बनाती है। उन्होंने मदन मोहन, आर.डी. बर्मन और ओ.पी. नैयर जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ हिट गीत दिए हैं।

आशा 1997 में ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बनीं और उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्हें 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा संगीत इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए कलाकार के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Leave feedback about this

  • Service