N1Live Entertainment दीया मिर्जा की ‘पन्हा’ की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री
Entertainment

दीया मिर्जा की ‘पन्हा’ की स्क्रीनिंग में भावुक हुए दर्शक, शबाना आजमी संग पहुंची अभिनेत्री

Audience moved to tears at the screening of Dia Mirza's 'Panah'; actress arrived with Shabana Azmi.

दीया मिर्जा की समर्थित/निर्मित मराठी शॉर्ट फिल्म ‘पन्हा’ पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। यह महाराष्ट्र के आम के बागों में रहने वाले आम किसानों के एक परिवार की मार्मिक कहानी है।

शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम और कुछ खास दर्शक शामिल नजर आए। इस स्क्रीनिंग में अभिनेत्री के साथ उनके प्रिय मित्र शबाना आजमी भी वहां पहुंची थीं। अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “पिछले हफ्ते ‘पन्हा’ की स्क्रीनिंग जीएफए में हुई, जहां सिनेमा, बातचीत और जुड़ाव से भरी एक खूबसूरत शाम देखने को मिली। ये फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म को वन इंडिया स्टोरीज ने प्रोड्यूस किया है, जिसे मैंने अपनी बचपन की दोस्त अनन्या राणे के साथ मिलकर शुरू किया था।”

अभिनेत्री ने फिल्म के बारे में बताया, “इस फिल्म की शुरुआत हमारे इस विश्वास से हुई कि कहानियां लोगों को दुनिया को बेहतर तरीके से समझने और उनमें संवेदनशीलता, जागरूकता और बदलाव की भावना पैदा करने में मदद करती है। विकास और विस्थापन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म पन्हा एक बच्चे की नजर से खेती करने वाले समुदायों पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के असर को दिखाती है। यह घर, अपनापन, यादों और उन आवाजों की कहानी है जो अक्सर विकास और नुकसान के बीच कहीं दब जाती हैं।”

उन्होंने लिखा, “हमारी फिल्म ‘पन्हा’ को दर्शकों का प्यार मिलता देखना और उसके बाद हुई सार्थक बातचीत इस शाम को और भी खास बना गई। साक्षी, हमें तुम पर बहुत गर्व है। इस खूबसूरत शाम की कुछ झलकियां साझा कर रही हूं और उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया। हमारे पार्टनर्स का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट पर भरोसा किया और साथ दिया और पन्हा की शुरुआत से लेकर स्क्रीनिंग तक साथ देने वाले हर व्यक्ति का शुक्रिया। आपका सहयोग, हौसला और समर्थन ही इस पल को संभव बना पाया।”

Exit mobile version