July 16, 2026
National

बिहार: बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रवीश मुठभेड़ में घायल

Bihar: Major police action in Bunty Yadav murder case; prime accused Ravish injured in an encounter.

टी यादव हत्याकांड मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र मरीन ड्राइव स्थित गंगा किनारे कच्ची सड़क के पास रवीश कुमार पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसके दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पत्रकारों से बताया, “अपहरण मामले के मुख्य आरोपी रविश की पुलिस को तलाश थी। हमें जानकारी मिली थी कि वह पैसे लेकर नेपाल भागने की योजना बना रहा था। हमें यह भी पता चला कि उसने नाव से नदी पार की थी, इसलिए नदी के अलग-अलग घाटों पर चेकिंग चल रही थी। जब वह इस जगह पर पहुंचा, तो उसका सामना पुलिस से हो गया। जब पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने गोली चला दी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की फायरिंग से पुलिस की गाड़ी में गोली लगी है। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसको तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अभी वह खतरे से बाहर है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उससे पूछताछ होगी, फिर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन लोगों की आपस में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। शराब के मामले में रवीश पहले भी जेल जा चुका है।

एसएसपी ने बताया कि इसी क्रम में इन दोनों के बीच में समस्याएं चल रही थीं, जो हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि बंटी यादव हत्याकांड में चार लोग और सम्मिलित हैं, जिस पर कार्रवाई जारी है। उन लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पटना के न्यू करबिगहिया निवासी बंटी यादव की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए, जिसके बाद अपहरण के दौरान कथित लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

Leave feedback about this

  • Service