N1Live Punjab भाजपा ढींढसा परिवार पर खेल सकती है दाव
Punjab

भाजपा ढींढसा परिवार पर खेल सकती है दाव

पूर्व सांसद सुखदेव ढींडसा के बेटे परमिंदर ढींडसा भाजपा की ओर से संगरूर लोक सभी सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

संगरूर सीट अकाली दल की गढ़ रही है-

संगरूर सीट अकाली दल की गढ़ रही है। ढींडसा परिवार का यहां अच्छा आधार है। 2014 में भगवंत मान ने पहली बार सुखदेव ढींडसा को हराकर ही यह सीट जीती थी। हालांकि दूसरी बार भी ढींडसा परिवार मान के आगे नहीं टिका। इस बार के विधानसभा चुनाव में भी ढींडसा लेहरागागा से हार गए। इससे पहले उन्होंने लगातार 5 विधानसभा चुनाव पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ढींडसा परिवार के जरिए लोकल कनेक्ट करना चाहती है। वहीं ढींडसा परिवार के आधार के बहाने अपना वोट बैंक भी बरकरार रखना चाहती है। हार-जीत से कहीं ज्यादा भाजपा इस उपचुनाव के जरिए पंजाब में अपनी सियासी स्थिति का धरातल जानने की कोशिश में है।

 

Exit mobile version