फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक इवेंट में माथे पर टीका लगवाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनका ये रिएक्शन देखकर लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल स्टाफ लॉबी में आरती की थाली से फिल्ममेकर का स्वागत कर रहा है लेकिन जब एक स्टाफ मेंबर उनके माथे पर टीका लगाने आती है, तो फराह मना कर देती हैं और कलाई पर टीका लगवा लेती हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और ट्रोलर्स ने फिल्ममेकर की आलोचना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा – “फराह खान को बुरा लग जाता है जब एक महिला स्वागत के तौर पर उन्हें टीका लगाती है। सोचिए, नेल पॉलिश लगाना जो इस्लाम में हराम है, वो पहन रही हैं लेकिन टीका लगाने से नाराज हो रही हैं क्योंकि नेल पॉलिश स्टाइल है और टीका हिंदू परंपरा है। बॉलीवुड के तथाकथित सेलेब्स का यही क्लासिक रूप है।”
एक और ट्रोलर ने लिखा, “फराह खान ने पहले फूलों की बारिश से मना किया, फिर माथे पर कुमकुम लगाने से साफ मना कर दिया। जब उन्हें पता है कि वहां ऐसे प्रोसीजर होंगे, तो वे ऐसी जगहों पर जाते ही क्यों हैं? कुछ लोगों को बस कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करने की खुजली होती है। क्या फराह खान को इस तरह से बेइज्जती करना शोभा देता है? जिन्होंने उन्हें बुलाया, वे भी उतने ही बेवकूफ हैं।”
एक यूजर ने सवाल किया, “वह पब्लिक में सेक्युलर दिखती हैं, अगर ऐसा है तो सेक्युलर फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से मना क्यों किया??” हालांकि, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि कोरियोग्राफर का ये वीडियो कहां का है और वे किस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं।
फराह खान भारतीय सिनेमा की जानी-मानाी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के गाने कोरियोग्राफ किए हैं। 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया था, इसके बाद 2007 में ‘ओम शांति ओम’ बनाई। बाद में उन्होंने 2010 में ‘तीस मार खान’ और 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी म्यूजिकल फिल्मों का डायरेक्शन किया।


Leave feedback about this