N1Live Entertainment अली गोनी के जन्मदिन पर उमड़ा सितारों का प्यार, जैस्मीन भसीन-निया शर्मा और अंकिता लोखंडे ने खास अंदाज में दी बधाई
Entertainment

अली गोनी के जन्मदिन पर उमड़ा सितारों का प्यार, जैस्मीन भसीन-निया शर्मा और अंकिता लोखंडे ने खास अंदाज में दी बधाई

Celebs shower Ali Goni with love on his birthday; Jasmin Bhasin, Nia Sharma, and Ankita Lokhande extend their special wishes.

26 फरवरी । टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अली गोनी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने उन्हें बधाई दी।

अभिनेता अली गोनी की खास दोस्त और अभिनेत्री जैसमिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अली का मोंटाज वीडियो शेयर किया, जिसमें अली के सफर की खास झलक देखने को मिल रही है। जैसमिन ने लिखा, “जब मैं तुमसे मिली थी, तब तुम 27 साल के थे, जो सपनों, महत्वाकांक्षाओं, प्यार और दयालु दिल वाले थे। आज तुम्हें एक बेहतर इंसान बनते देखकर मुझे गर्व और खुशी होती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “सच कहूं तो हमारी जिंदगी एक रोलर कोस्टर की तरह रही है, लेकिन तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदला। आज भी मुझे हमारी पहली मुलाकात याद है, जब पहली बार में ही हमें एक-दूसरे के साथ खास जुड़ाव महसूस हो गया था और फिर मुझे तुमसे दोबारा प्यार हो गया।”

अभिनेत्री ने अली के लिए कामना करते हुए लिखा, “हम साथ हों या दूर, मेरी बस यही दुआ है कि तुम हमेशा मुस्कुराते रहो, चमकते रहो और अपने हर सपने को सच करो, क्योंकि मैं जानती हूं और तुम भी हमेशा कहते हो कि तुम्हारे लिए तुम्हारे सपनों का सच होना सबसे ज्यादा जरूरी है। हैप्पी बर्थडे।”

अभिनेत्री निया शर्मा और अली बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ अच्छा बांड शेयर करते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अली के साथ वीडियो शेयर किया, जिसमें निया अली को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। निया ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अली। आज के दिन इतनी ही इज्जत मिलेगी।”

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी अली को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। दरअसल, दोनों लाफ्टर शेफ शो में साथ नजर आए थे। शो के एक एपिसोड में अली ने अंकिता के साथ गाना ‘मेरे ढ़ोलना’ में डांस किया था। इसका एक क्लिप अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अंकिता ने लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अली। तुम ऐसे शख्स हो जिसके साथ मैंने इस गाने में डांस किया।”

अभिनेता समर्थ जुरैल ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर अभिनेता अली गोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दरअसल, दोनों सोशल मीडिया ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘दिल पर चलाई छूरियां’ पर डांस एक्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version