April 28, 2026
Entertainment

सीएम धामी ने हेमा मालिनी से की मुलाकात, तोहफे में दिए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद

CM Dhami met Hema Malini and gifted her products from the House of Himalayas.

28 अप्रैल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेत्री व मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कीं, जिसमें वह एक गिफ्ट बैग लिए हुए हेमा मालिनी को सौंपते दिख रहे हैं। वहीं हेमा भी उसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करती नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान है।

यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में हुई। इस तस्वीर को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”नई दिल्ली के उत्तराखंड निवास में अभिनेत्री व मथुरा से माननीय लोकसभा सांसद हेमा मालिनी जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए।”

हेमा मालिनी के राजनीतिक सफर की करें, तो उन्होंने फिल्मों से लेकर राजनीति तक एक लंबा सफर तय किया है। हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने दशकों तक पर्दे पर राज किया और फिर राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। वे बीते लगभग दो दशकों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और लगातार राजनीति में सक्रिय हैं।

हेमा मालिनी ने साल 2003 में राज्यसभा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद भी वे पार्टी के लिए सक्रिय योगदान देती रहीं। साल 2011 में उन्हें एक बार फिर राज्यसभा के लिए चुना गया।

साल 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से जीत हासिल की। यह उनकी राजनीति में एक बड़ा मोड़ था, क्योंकि पहली ही बार में उन्हें जनता का समर्थन मिला। इसके बाद साल 2019 में भी वे इसी सीट से दोबारा लोकसभा सदस्य चुनी गईं।

साल 2024 के चुनाव में भी उन्होंने मथुरा सीट से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया।

Leave feedback about this

  • Service