हिमाचल, देश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से “भारत जोड़ो” पदयात्रा शुरू करने जा रही है। पदयात्रा 150 दिन तक चलेगी, और 3500 किलोमीटर तय किए जायेंगे। यह यात्रा 12 राज्यों से होती हुई, मुख्य रुप से हिमाचल से गुज़र कर, आगे बढ़ेगी। यह जानकारी शिमला में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
मोहन प्रकाश ने कहा कि आज देश केंद्र सरकार की प्रायोजित नीतियों के चलते, गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। इन चुनौतियों से देश को उभारने और देश के युवाओं को बचाने के लिए, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है, जिसमें हर व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते रोज भी कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ दिल्ली में, बड़ी रैली आयोजित की थी। महंगाई को रोकने के बजाय सरकार महँगाई बढ़ा रही है, और जो इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की, केंद्र सरकार कोशिश कर रही हैं।
40 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी इस वक्त देश में है, सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। केंद्र सरकार, सरकारी सम्पतियों को निजी हाथों को बेच रही है। लोगों का न्यायपालिका से भी विश्वास उठता जा रहा है। बैंकिंग व्यवस्था चरमरा गई है। अंबानी और अडानी को सरकारी बैंकों से सस्ती दरों में, कर्ज दिया जा रहा है।
Himachal
7 सितंबर से कांग्रेस शुरू करने जा रही “भारत जोड़ो” यात्रा
- September 5, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 718 Views
- 3 years ago

Leave feedback about this