September 1, 2026
Entertainment

मिस टीन इंटरनेशनल बनीं क्यूबा की जोआना उरांगा, बोलीं- 3 साल की मेहनत रंग लाई

Cuba’s Joana Uranga crowned Miss Teen International; says three years of hard work paid off.

क्यूबा की जोआना उरांगा ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस टीन इंटरनेशनल 2026’ का खिताब अपने नाम किया है। जोआना ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्यूबा की संस्कृति, मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व किया और अपने शानदार प्रदर्शन से जजों को प्रभावित कर ताज अपने नाम किया

जीत के बाद जोआना उरांगा ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस कॉम्पटिशन के लिए वे पिछले तीन साल से तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं इस प्रतियोगिता के लिए पिछले 3 साल से ज्यादा समय से तैयारी कर रही थी और सच कहूं, तो सारी मेहनत रंग लाई क्योंकि यह मेरे बड़े ख्वाबों में से एक था और यह सच हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट दिया। हमेश सपने देखते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।” उन्होंने आगे बातचीत में भारत की भव्यता की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे भारत से बहुत प्यार है और मैं फिर से यहां जरूर आऊंगी। यहां के लोगों ने मुझे सच में घर जैसा महसूस करवाया और सच में मैं आप लोगों से प्यार करती हूं।”

इस प्रतियोगिता में कनाडा, कोलंबिया, क्यूबा, ​​डोमिनिकन रिपब्लिक, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे जैसे देशों के प्रतियोगी शामिल हुए थे।

रिजल्ट पर बात करते हुए, मिस टीन इंटरनेशनल के मालिक निखिल आनंद ने भी मीडिया के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने उरंगा को बधाई देते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि सभी कंटेस्टेंट ने इतना शानदार परफॉर्मेंस दिया, जिसे देखते हुए हमारे लिए विनर का चयन करना हमारे लिए मुश्किल था। क्यूबा को बधाई, जिसने अपना पहला मिस इंटरनेशनल खिताब जीता और हम उनके (क्यूबा की जोआना उरांगा) साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

आनंद ने जोआना के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “जोआना उरांगा एक बेहतरीन कैंडिडेट हैं। उन्होंने आज शानदार परफॉर्म दिया, मैं हमेशा कहता हूं कि ये एक कॉम्पिटिशन है। कभी चीजें अच्छी होती हैं, कभी नहीं होतीं और इंडिया थोड़े से अंतर से चूक गया।

Leave feedback about this

  • Service