June 4, 2026
Entertainment

दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए ‘करण-अर्जुन’, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जुड़वां बच्चों की खुशखबरी

Divyanka Tripathi’s ‘Karan-Arjun’ visit home, shares picture on social media and shares good news of twins

टेलीविजन की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के घर पर एक साथ दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिसकी खबर आते ही उनके चाहनेवालों की बधाईयों का ताता लग गया।

मंगलवार को अभिनेत्री और उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशखबरी की जानकारी दी। दोनों ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हल्के नीले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बच्चे हुए हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया…’लड़के’ आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।”

विवेक ने लिखा, “मेरे करण-अर्जुन आ गए। नए माता-पिता वाले खूबसूरत सफर की शुरुआत पर मुझे और दिव्या को आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।”

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। दिव्यांका और विवेक के फैंस के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकारों ने भी इस जोड़े को माता-पिता बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री सिरेन मिर्जा, शालिनी कपूर, भोजपुरी अभिनेत्री मोना सिंह, सुरभि ज्योति, युविका चौधरी, गायक सुधीर यदुवंशी और कॉमेडियन-अभिनेत्री जेमी लीवर, हितेन तेजवानी और पंखुरी समेत कई कलाकारों ने कमेंट सेक्शन पर बधाई दी।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। दोनों शो के लीड एक्टर्स थे। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर जनवरी 2016 में कपल ने सगाई की। सगाई के 5 महीने बाद जुलाई 2016 में दिव्यांका और विवेक की शादी भोपाल में हुई।

हालांकि, शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

Leave feedback about this

  • Service