April 7, 2026
National

डीआरडीओ वीआरडीई भर्ती अलर्ट: जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू, 30 अप्रैल तक मौका

DRDO VRDE Recruitment Alert: Applications open for Junior Research Fellow posts, last date till April 30

7 अप्रैल । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, वाहन अनुसंधान एवं विकास संगठन (वीआरडीई), ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल तीन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के तहत वाहन अनुसंधान एवं विकास संगठन (वीआरडीई) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलो पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीआरडीओ वीआरडीई ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का 1 पद शामिल है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक की डिग्री के साथ वैध गेट स्कोर (2024, 2025, 2026) में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के डेट के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वीआरडीई की ओर से संबंधित पद अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 4 मई से 7 मई तक ‘वीआरडीई, वाहननगर पीओ, अहिल्यानगर 414006 (महाराष्ट्र)’ केंद्र पर किया जाएगा। इंटरव्यू के दिन ही लिखित परीक्षा भी ओयोजित किए जाएंगे। वहीं, कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सुबह 09.30 से 11.30 बजे के बीच की जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11.30 से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने और सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ वीआरडीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी के माध्यम से भेज दें।

Leave feedback about this

  • Service