March 25, 2026
Himachal

पूर्व अर्धसैनिक कर्मियों ने कल्याण बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

Ex-paramilitary personnel thank Chief Minister for formation of Welfare Board

हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक समन्वय एवं कल्याण संघ ने बजट में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु का आभार व्यक्त किया। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, वीर नारियों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से अर्धसैनिक कर्मियों के परिवारों में नई आशा और विश्वास का संचार होगा।

संगठन ने उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया और इसे साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन ने कहा कि अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन राज्य में अर्धसैनिक समुदाय के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Leave feedback about this

  • Service