N1Live National युवाओं को माफ कर राष्ट्र-निर्माण का संदेश देना मोदी की बड़ी सोच: एनडीए नेता
National

युवाओं को माफ कर राष्ट्र-निर्माण का संदेश देना मोदी की बड़ी सोच: एनडीए नेता

Forgiving the youth and sending a message of nation-building reflects Modi's visionary thinking: NDA leader.

भाजपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं से अपील और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं के प्रति बड़ा दिल दिखाया है तथा उन्हें राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया है। भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग युवाओं और विपक्ष को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व उनकी उदारता और बड़े दिल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिनों के भीतर अपने वीडियो संदेश में उन युवाओं को “हमारे बच्चे” बताते हुए उन्हें माफ करने और सही रास्ते पर चलने की अपील की।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपशब्दों और कटुता का रास्ता छोड़कर राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया, जो उनके नेतृत्व की विशेषता को दर्शाता है। ऐसा दृष्टिकोण बहुत कम नेताओं में देखने को मिलता है।

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने भी प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसा बनना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करना या उन्हें अपशब्द कहना आसान हो सकता है, लेकिन देशहित में कठिन निर्णय लेने और लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता हर किसी में नहीं होती।

पासवान ने भगवान शिव के नीलकंठ स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार शिव ने लोककल्याण के लिए विष ग्रहण किया था, उसी तरह प्रधानमंत्री ने भी कटु आलोचनाओं को सहन करते हुए युवाओं को माफ कर दिया और देशवासियों से भी उन्हें क्षमा करने की अपील की।

लखेंद्र पासवान ने केंद्र सरकार के आर्थिक फैसलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 189 रुपए की कमी यह दर्शाती है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली वृद्धि पर भी विपक्ष महंगाई का मुद्दा उठाता था, लेकिन अब कीमतों में आई कमी पर उसे जवाब देना चाहिए। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह वास्तविकता से दूर काल्पनिक राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल-इंजन सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है और सरकार पूरी निष्ठा के साथ लोगों की सेवा में जुटी है।

अंसारी ने कहा कि सच्चा नेता वही होता है जो देश के युवाओं पर विश्वास करे और उनकी गलतियों को सुधारते हुए उन्हें राष्ट्र-निर्माण की दिशा में प्रेरित करे। कुछ लोगों ने युवाओं के आंदोलन को गलत दिशा देने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मकसद में सफल नहीं हो सके।

Exit mobile version