N1Live Entertainment रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न
Entertainment

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

From Raveena Tandon to Shabana Azmi and Javed Akhtar, stars celebrated with friends

4 मार्च । होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस त्योहार में रंगे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन की झलकियां छाई रहीं।

किसी ने परिवार के साथ रंग खेला तो किसी ने दोस्तों के साथ खास पार्टी रखी। इसी बीच अभिनेत्री रवीना टंडन और उर्मिला मातोंडकर समेत कई सितारों की होली की तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में रहे।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। एक वीडियो में रवीना सभी को होली की शुभकामनाएं देती दिखाई दीं। उन्होंने कैप्शन में भी होली की बधाइयां दीं।

तस्वीरों में रवीना प्रिंटेड कुर्ता-पायजामा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका लुक सादा है, लेकिन आकर्षक है। वह अपने करीबियों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में वह ढोल की थाप पर झूमती नजर आ रही हैं। उनके आसपास मौजूद लोग भी रंगों में सराबोर होकर नाचते दिखे।

वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने दोस्तों के साथ होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उर्मिला ने पोस्ट के साथ ‘हैप्पी होली’ लिखा। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया।

इस खास होली सेलिब्रेशन में कई बड़े नाम शामिल हुए। अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी, जावेद अख्तर, तन्वी आजमी, ऋचा चड्ढा, अली फजल, दिव्या दत्ता, और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई करीबी दोस्त इस जश्न का हिस्सा बने। सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाते, गले मिलते, और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के लिए खास होली पार्टी रखी थी।

Exit mobile version