May 11, 2026
Entertainment

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ‘बिग बॉस’ हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं…

Gaurav Khanna will be seen again with ‘Bigg Boss’ housemates in ‘Khatron Ke Khiladi 15’, said – I am excited…

11 मई। सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के विजेता व अभिनेता गौरव खन्ना जल्द ही रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन में नजर आएंगे। गौरव ने बताया कि वह इस बार खतरों से भरी चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, शो में बिग बॉस के पुराने साथियों से मुलाकात को लेकर वह उत्साहित भी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव अपने कुछ पुराने बिग बॉस हाउसमेट्स के साथ इस सीजन में फिर से जुड़ रहे हैं। इनमें फरहाना भट्ट के अलावा अविनाश मिश्रा, रुबीना दिलाइक और जैस्मीन भसीन जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बिग बॉस हाउस के बाद इन सभी को एक साथ खतरों के मैदान में देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

गौरव खन्ना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “शो का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। जाने-पहचाने चेहरों को देखकर खुशी हो रही है।” उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस’ के अंदर का माहौल और बाहर का माहौल बहुत अलग होता है। मेरा मानना है कि कोई इंसान अंदर से बुरा नहीं होता। सिचुएशन अलग-अलग रिएक्शन लाती है। मैं उनसे बाहर भी मिला हूं और हर बार अच्छा अनुभव रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि इस बार किसे सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं, तो गौरव ने कहा, “अभी सबसे बात नहीं हुई है लेकिन मुझे लगता है कि कई लोग अच्छी तैयारी के साथ आएंगे। सच कहूं तो कड़ा मुकाबला आपको बेहतर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित करता है।”

गौरव खन्ना ने रियलिटी शोज के महत्व पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि उनके लिए रियलिटी शो सर्वाइवल से ज्यादा ग्रोथ और नए अनुभव के बारे में हैं। एक समय के बाद आप अपनी रोजमर्रा की चीजों से बाहर निकलना चाहते हैं। रियलिटी शो आपको नई ऑडियंस और नया नजरिया देते हैं। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा लोगों को ऑब्जर्व करता रहता हूं। यहां भी मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं, जो भविष्य में मेरे काम में मदद करेगा।”

Leave feedback about this

  • Service