N1Live National खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल
National

खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल

Government initiative to help Madhya Pradesh citizens living in Gulf countries

5 मार्च । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने नागरिकों के लिए राहत देने के मकसद से बड़ी पहल की है। खाड़ी देशों में रहने वाले राज्य के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

राज्य के नागरिक बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में रहते हैं। इन लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश शासन ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम की अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय या पर्यटन हेतु गए नागरिक मदद ले सकेंगे, जो 24 घंटे सातों दिन सक्रिय रहेगा।

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेशवासियों को इस कंट्रोल रूम से हर संभव सहायता मिल सकेगी। हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर के साथ एक ईमेल एड्रेस भी सरकार की ओर से जारी किया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 011-26772005 और व्हाट्सएप नंबर 9818963273 है। दरअसल अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के दौरान राज्य के नागरिकों के खाड़ी देशों में फंसे होने की लगातार सूचनाएं आ रही हैं।

दुबई में फंसे कई लोग राज्य वापस आ गए हैं, वहीं अन्य लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से यह पहल की गई है।

Exit mobile version