March 31, 2026
National

झारखंड की कोडरमा घाटी में बोरे में बंद मिला महिला का अर्धनग्न शव

Half-naked body of a woman found in a sack in Jharkhand’s Koderma valley

31 मार्च । झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप मंगलवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे जंगल में एक प्लास्टिक का बोरा देखा, जिससे महिला का पैर बाहर निकला हुआ था।

यह खबर तेजी से फैली और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोडरमा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है प्राथमिक जांच और शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने यह आशंका जताई है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बोरे में बंद कर यहां फेंक दिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क कर मृतका की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोडरमा थाना क्षेत्र में एक महीना पहले भी जेजे कॉलेज के सामने होली फैमिली अस्पताल के बाउंड्री वॉल के भीतर एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया था, जिसका सिर गायब था। उस मामले में भी अब तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और अपराधी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं और तकनीकी साक्ष्यों को ध्यान में रखकर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

Leave feedback about this

  • Service