N1Live Himachal हिमाचल मंत्रिमंडल की शुरू हुई बैठक, कर्मचारियों के मुद्दों पर लग सकती है मुहर
Himachal

हिमाचल मंत्रिमंडल की शुरू हुई बैठक, कर्मचारियों के मुद्दों पर लग सकती है मुहर

शिमला, हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। इसमें करुणामूलक भर्ती, फायर कर्मचारियों के भत्ते समेत कई अन्य विषय पर चर्चा होगी। कैबिनेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज, 60 साल करने को मंजूरी मिल सकती है।
कैबिनेट में वित्त वर्ष 2022-23 के बजट की अनाउसमेंट और मुख्यमंत्री द्वारा अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों में की जा रही घोषणाओं को हरी झंडी मिल सकती है।
राज्य सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड व निगमों में करुणामूलक कोटे से 5 फीसदी तक रिक्त पद भरने को मंजूरी दे रखी है, लेकिन कुछ विभाग अभी भी ऐसे हैं, जहां करुणामूलक कोटे के मामले लटके हुए हैं।
जल शक्ति विभाग में सबसे ज्यादा रिक्तियां करुणामूलक कोटे की हैं। वहीं 5 फीसदी सीलिंग की शर्त परसों खत्म हो रही है। ऐसे में कैबिनेट में इस पर चर्चा की जा सकती है कि, करुणामूलक कोटे की शेष भर्तियां कैसे की जाए।इनके अलावा भी कैबिनेट में बहुत सारे मामलों पर चर्चा होगी।
कैबिनेट में फायर कर्मचारियों के एजेंडा पर भी चर्चा हो सकती है। दरअसल फायर विभाग में फील्ड में काम करने कर्मचारियों को कम भत्ता मिल रहा है, और दफ्तर वाले कर्मचारियों को ज्यादा भत्ता दिया जा रहा है। कैबिनेट में इसे एक समान किया जा सकता है।

Exit mobile version