March 28, 2024
Himachal

कांगड़ा एयरपोर्ट पर भाजपा द्वारा अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत

कांगड़ा, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को, कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुराग ठाकुर का, जोरदार स्वागत किया गया, और पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष द्वारा की जा रही, मोर्चे बंदी व एकजुटता को लेकर, निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष कई बार एकजुट होने का प्रयास कर चुका है, बावजूद इसके विपक्ष अपने मंसूबों पर, कामयाब नहीं हो सका है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई राजनीतिक दल कई बार इकट्ठे होकर आए, और उनके द्वारा बड़ी-बड़ी बातें भी कही गई, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का अटूट विश्वास है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो पिछले 8 वर्षों में देश में किया है, वह पिछले 6 दशकों में भी नहीं हुआ है।

अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि, प्रदेश में भाजपा 2012 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर, अनुराग ठाकुर ने कहा कि, जहां एक और अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरने के लिए कहा गया है, वहीं उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भी बहुत प्यारी है कांग्रेस में ना दिशा है, और ना ही नेता है, और ना ही कोई नेता की बात सुनने वाला है।

Leave feedback about this

  • Service