April 19, 2024
Himachal

Youth Congress on hunger strike in paper leak case

पेपर लीक मामले में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी युवा कांग्रेस, डीजीपी को हटाकर न्यायिक जांच की मांग।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में न्यायिक जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गई है। शिमला में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

निगम भंडारी ने कहा कि पेपर लीक मामले में डीजीपी को हटाया जाना चाहिए। एसआईटी के जिन अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं उनको हटाया जाना चाहिए। इसके अलावा एसआईटी की जांच हाइकोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीबीआई के द्वारा पहले भी कोई जांच अंजाम तक नही पहुंच पाई है ऐसे में मामले की न्यायिक जांच ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगें सरकार नही मानती है उनकी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

निगम भंडारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Leave feedback about this

  • Service