February 13, 2026
Entertainment

मैंने मेहनत, पैशन और प्यार के साथ निभाया ‘दिल धोखा और डिजायर’ में अपना किरदार : आकांक्षा चमोला

I played my role in ‘Dil Dhokha Aur Desire’ with hard work, passion and love: Akanksha Chamola

13 फरवरी । एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। स्ट्रिमिंंग प्लेटफॉर्म शेमारू मी की वेब सीरीज ‘दिल धोखा और डिजायर’ में वह खास अंदाज में नजर आईं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह सही समय का इंतजार कर रही थीं।

‘दिल धोखा और डिजायर’ से डिजिटल डेब्यू कर रहीं आकांक्षा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया है और कहा है कि वह अपने काम के चुनाव को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। आकांक्षा ने बताया, “अपनी जर्नी के इस मोड़ पर ओटीटी स्पेस में कदम रखना बहुत खास लग रहा है। मैंने इस वेब सीरीज में बहुत मेहनत, पैशन और प्यार डाला है। उम्मीद है कि दर्शक मालिनी और उनकी जर्नी को उतनी ही प्यार से अपनाएंगे।”

सीरीज में आकांक्षा मालिनी का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का केंद्र है। मालिनी मजबूत होने के साथ कमजोर भी है, हिम्मत वाली है लेकिन उलझनों में भी फंसी है। आकांक्षा कहती हैं, “यह रोल मुझे इमोशनली चैलेंज करता है। मालिनी रियल और कई कमियों वाली है।

उन्होंने आगे कहा, ” मैं सही स्क्रिप्ट और सही रोल का इंतजार कर रही थी और अब लगता है कि इंतजार सही था। मैं अपने काम को लेकर बहुत जागरूक हूं। इस कैरेक्टर ने मुझे क्रिएटिवली उत्साहित किया क्योंकि इसमें अलग-अलग शेड्स हैं। मेरा किरदार प्यार करने वाली, गुस्सैल, कमजोर, कभी-कभी मैनिपुलेटिव भी है। मालिनी आपको पसंद आएगी।”

‘दिल धोखा और डिजायर’ एक दिलचस्प कहानी है, जहां प्यार जुनून में बदल जाता है और महत्वाकांक्षाओं की सभी सीमाओं को तोड़ देती है। यह प्यार, धोखा, आकर्षण, नियंत्रण और बदले के जटिल रिश्तों पर आधारित है। मालिनी का सफर कहानी में इमोशनल गहराई और नयापन जोड़ता है।

सीरीज में आकांक्षा के साथ कुंवर अमर और अली हसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकांक्षा ने हाल ही में छोटे पर्दे पर टीवी शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ से वापसी की है।

Leave feedback about this

  • Service