N1Live National आंध्र प्रदेश में सीएम नायडू ने पुलिस को 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले को ढूंढने का दिया आदेश
National

आंध्र प्रदेश में सीएम नायडू ने पुलिस को 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले को ढूंढने का दिया आदेश

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्तडू से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने की घटना सामने आई है। हमले में घायल छात्रा को चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस हमलवर की तलाश में जुट गई है।

छात्रा पर हमले को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राप्तडू जेपी हाई स्कूल में, कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद गुस्से में हूं। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।”

सीएम नायडू ने आगे लिखा, “मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए। मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकाला जाए और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाए।”

आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अनंतपुर जिले के राप्तडू में एक स्कूल के अंदर 10वीं कक्षा की छात्रा पर हुए क्रूर हमले से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। सीखने और सुरक्षा की जगह पर एक छोटी बच्ची के खिलाफ ऐसा अमानवीय कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे दोषी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि उसे न्याय के दायरे में लाया जाए। हर लड़की और महिला की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है। इस तरह की क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Exit mobile version