N1Live Entertainment ‘अंडर 18’ में किच्चा सुदीप की एंट्री, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी ऐश्वर्या राजेश-विक्रांत की फिल्म चेन्नई,
Entertainment

‘अंडर 18’ में किच्चा सुदीप की एंट्री, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी ऐश्वर्या राजेश-विक्रांत की फिल्म चेन्नई,

Kichcha Sudeep's entry in 'Under 18', Aishwarya Rajesh-Vikrant's film Chennai will be based on true events,

साउथ इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फिल्म ‘अंडर 18’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता थी, लेकिन अब इसमें सुपरस्टार किच्चा सुदीप की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका आधिकारिक ऐलान किया। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही एसआर प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किच्चा सुदीप का स्वागत किया। पोस्ट में लिखा, ”बादशाह आ चुके हैं।

पावरहाउस परफॉर्मर किच्चा सुदीप का ‘अंडर 18’ में स्वागत है। सफर में एक बड़ा बदलाव अब शुरू होता है।” फिल्म से उनके जुड़ने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। लोग अब यह जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक हैं कि फिल्म में किच्चा सुदीप का किरदार कैसा होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

‘अंडर 18’ का निर्देशन कार्तिक पेरुमल स्वामी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वह इससे पहले मशहूर निर्देशक वेत्रिमारन के साथ बतौर एसोसिएट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश और अभिनेता विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ अभिनेता किशोर भी अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म एक इमोशनल ड्रामा होगी, जिसमें अपराध की दुनिया का ऐसा चेहरा दिखाया जाएगा, जो आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहता है।

फिल्म सिर्फ अपराध की कहानी नहीं होगी, बल्कि यह भी दिखाएगी कि किसी एक घटना का असर पूरे परिवार की जिंदगी पर कैसे पड़ता है। निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी ने इस कहानी के लिए तमिलनाडु के कई अनजान अपराध से जुड़े पहलुओं पर रिसर्च की है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के होसुर, चेंगलपट्टू और चेन्नई में की जाएगी।

Exit mobile version