April 20, 2026
Entertainment

कुब्रा सैत को भाया ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ‘जाइए सजना’ गाना, बोलीं-जिंदगीभर के लिए बन गया पसंदीदा

Kubbra Sait loved the song ‘Jaiye Sajna’ from ‘Dhurandhar The Revenge’ and said, “It’s become a lifelong favourite.”

19 अप्रैल । फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी हो, किरदार हो या फिर उनके गाने, सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी कड़ी में अभिनेत्री कुब्रा सैत को फिल्म का एक गाना ‘जाइए सजना’ भा गया है।

कुब्रा सैत ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक दिलकश वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में कुब्रा हरे-भरे पहाड़ियों के बीच बैठकर चाय पी रही हैं। उनके सामने नदी रही है। पूरा दृश्य काफी सुंदर नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि उन्हें इसके लिए कोई खास गाना मिल नहीं रहा था और आखिरकार उन्हें फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘जाइए सजना’ मिल गया। अभिनेत्री ने लिखा, “आखिरकार मुझे इस वीडियो के साथ लगाने के लिए एक वीडियो मिल गया। फिल्म का म्यूजिक जिंदगी भर के लिए पसंदीदा बन गया

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘जाइए सजना’ सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है। हालांकि गाने में ज्यादातर हिस्सा जैस्मिन सैंडर्स ने गाया है और इसकी बस दो लाइनें ही सतिंदर की हैं, लेकिन उन दो लाइनों ने ही सभी के दिलों में जादू कर दिया है। उनकी आवाज इतनी रूहानी है कि उसने हर किसी के दिल को छुआ है। उनकी आवाज इस गाने में जसकीरत के हाल को बयां करती है, क्योंकि गाने में जब-जब जसकीरत अपने परिवार को अंदर आते हुए देखता है, तो उसके अंदर जो खालीपन होता है, वह इन दो लाइनों में पूरी तरह से झलक उठता है।

‘धुरंधर द रिवेंज’ का यह संगीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है। अब बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 पर 58वें स्थान पर शुमार है। फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। इसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के बारे में है, जो एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहता है, लेकिन परिस्थितियों के कारण एक जासूस बनकर पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के रूप में मिशन पर जाता है।

Leave feedback about this

  • Service