April 25, 2026
Entertainment

‘कॉन सिटी’ के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, जारी किया थंबी रामैया का बिहाइंड द सीन वीडियो

Makers of ‘Con City’ give fans a treat, release behind-the-scenes video of Thambi Ramaiah

25 अप्रैल । निर्देशक हरीश दुराईराज की बहुप्रतीक्षित तमिल-तेलुगु फिल्म ‘कॉन सिटी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने सॉन्ग ‘कोरियन फैमिली’ का बीहाइंड द सीन वीडियो जारी किया।

मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता थंबी रामैया पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। वह गाने की धुनों पर अपनी सिग्नेचर स्टाइल में डांस कर रहे हैं। मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कॉन सिटी का पहला गाना कोरियन फैमिली का बीटिएस थंबी रामैया सर का डांस वीडियो।”

फिल्म का पहला गाना कॉन सिटी कुछ समय पहले रिलीज किया जा चुका है। यह एक तेज रफ्तार और ऊर्जा से भरपूर ट्रैक है, जिसे मशहूर संगीतकार शीन रोल्डन ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल मोहन राजन ने लिखे हैं, जबकि वंगल पुल्ला विक्की, सुभलाशिनी और लीला ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

फिल्म में शानदार कलाकार शामिल हैं, जिसमें अर्जुन दास, अन्ना बेन और कॉमेडी किंग योगी बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा अरुल डॉस, पोनवनन, रमेश तिलक और भारद्वाज रंगन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।

फिल्म का संगीत शॉन रोल्डन ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी अरविंद विश्वनाथन ने की है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन राज कमल का है और गानों के बोल मोहन राजन ने लिखे हैं। संतोष ने कोरियोग्राफी और फाइट एक्शन सीक्वेंस का जिम्मा संभाला है।

वहीं, कुछ समय पहले फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था, जिसने दर्शकों में जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है। टीजर की शुरुआत एक डरावने और तनावपूर्ण सीन से होती है, जिसमें साहूकार फोन पर मुख्य अभिनेता अर्जुन दास को धमकी देता है। वह गुस्से में पूछता है कि अर्जुन ने उसके फोन उठाना क्यों बंद कर दिया है।

‘कॉन सिटी’ को पावरहाउस पिक्चर्स, माली एंड मानवी मूवी मेकर्स और क्लाउट स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है। बेहतरीन कास्ट और दमदार म्यूजिक के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

Leave feedback about this

  • Service