N1Live National ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ
National

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

Mamata Banerjee herself is promoting Abhishek; that is why the TMC is in such a state: Gourav Vallabh.

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी स्वयं अभिषेक बनर्जी को आगे बढ़ाती है, जिसकी वजह से टीएमसी का हाल इस तरह हो रहा है। गौरव वल्लभ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीएमसी की स्थिति लगातार खराब हो रही है। एक तरफ कल्याण बनर्जी, ममता बनर्जी को अपना नेता मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी को अपना नेता मानती हैं। टीएमसी में चल क्या रहा है, किसी को पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक गंभीर, सम्मानित और सकारात्मक राजनीति करने वाले नेता हैं, जिनके देशभर में बड़ी संख्या में समर्थक हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सिन्हा ममता बनर्जी को अपना नेता बताते हों, लेकिन ममता बनर्जी खुद को राष्ट्रीय स्तर पर उस तरह के नेता के रूप में प्रस्तुत नहीं कर रही हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए गौरव वल्लभ ने दावा किया कि भारत आज विकास और नियंत्रित महंगाई की पहचान बन चुका है। वैश्विक स्तर पर मौजूद राजनीतिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर लगभग 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जता रही हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए वल्लभ ने कहा कि उसे किसी भी सरकारी आंकड़े पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था को “मृत अर्थव्यवस्था” बताया गया था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष भारतीय संस्थाओं और सरकारी सर्वेक्षणों की बजाय बाहरी स्रोतों के बयानों पर अधिक भरोसा करता है।

महंगाई के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मई 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.93 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल में यह 3.48 प्रतिशत थी। खाद्य महंगाई दर 4.78 प्रतिशत दर्ज की गई, जो नियंत्रण में है। वल्लभ ने कहा कि ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, लचीलेपन और मजबूत बुनियादी ढांचे को दर्शाते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में ‘मोदीनॉमिक्स’ के तहत लागू नीतियों ने देश की आर्थिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया है।

Exit mobile version