N1Live Entertainment मनोज तिवारी ने परिवार संग खेली होली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
Entertainment

मनोज तिवारी ने परिवार संग खेली होली, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Manoj Tiwari celebrated Holi with his family and shared beautiful pictures.

5 मार्च । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर होली का त्योहार परिवार के साथ मनाते हुए कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए।

फोटो और वीडियो में मनोज के साथ उनकी पत्नी सुरभि तिवारी और दोनों छोटी बेटियां नजर आ रही हैं, जहां कपल एक दूसरे को गुलाल लगाते होली के त्योहार को मना रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट को शेयर करते हुए परिवार के साथ लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेता के फैंस को उनके परिवार के साथ की स्वीरें और वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कमेंट्स के माध्यम से लोगों के प्यार का सिलसिला लगातार जारी है।

मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय नाम और चेहरा हैं। जिनके दमदार एक्टिंग के साथ लोग उनके लाजवाब गायिकी के कायल भी हैं। एक्टर ने 2003 में ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में अपनी अभिनय का जलवा बिखेरा।

अभिनेता ने अभिनय से पहले सालों तक भोजपुरी गायक के रूप में काम किया। उनके कुछ गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं, जिनमें ‘जिये हो बिहार के लाला’ और ‘रिंकिया के पापा’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने शामिल हैं।

मनोज तिवारी ने पहली पत्नी रानी तिवारी से 2012 में तलाक के बाद 2020 में सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की। अभिनेता की कुल तीन बेटियां हैं, एक पहली पत्नी से और दो दूसरी पत्नी से।

एक्टर के राजनीतिक सफर की बात कर करें तो उन्होंने 2009 में समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की, लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और 2024 में तीसरी बार उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद चुने गए हैं।

Exit mobile version