February 13, 2026
Himachal

मंडी में पलटी MBBS ट्रेनीज़ की कार, एक की मौत

मंडी, जिला के नाचन के बग्गी के समीप, खियुरी बीबीएमबी नहर टनल के समीप, देर रात MBBS ट्रेनीज़ की कार ढांक से लुढ़कने के कारण, एक MBBS ट्रेनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। कार में पांच ट्रेनीज़ सवार थे। घटना बीती रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान अचला कैंथला निवासी शिमला बताई जा रही। जबकि चंडीगढ़ रेफर की गई छात्रा, आकांक्षा पुत्री वीरेंद्र राणा निवासी भंगरोटू, युवराज, सोनम और एक अन्य छात्रा घायल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, ट्रेनी डॉक्टर खियुरी टनल की ओर घूमने जा रहे थे। जिस दौरान यह हादसा हुआ।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि, सुबह तीन बजे बल्ह पुलिस स्टेशन में हादसे कि सूचना मिली थी। जन्मदिन सेलिब्रेट करने सभी देर रात निकले थे। घायल ट्रेनी ने किसी जानने वाले को सूचना दी, और उसने बल्ह पुलिस स्टेशन में फोन किया।

Leave feedback about this

  • Service