N1Live Entertainment देश के लिए ऑस्कर लाना चाहते हैं मुकेश छाबड़ा, ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर जाहिर की खुशी
Entertainment

देश के लिए ऑस्कर लाना चाहते हैं मुकेश छाबड़ा, ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर जाहिर की खुशी

Mukesh Chhabra wants to bring an Oscar for the country, expressed happiness over the success of 'Dhurandhar 2'

28 मार्च । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आगाज के साथ सितारों की महफिल सजने लगी है। समारोह का हिस्सा हिंदी सिनेमा के बड़े-बड़े स्टार बन रहे हैं और कुछ स्पेशल फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है।

अब हिंदी सिनेमा के बड़े कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। डायरेक्टर ने ‘धुरंधर-2’ की सफलता पर खुशी भी जाहिर की है।

पहली बार दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, “मैं खुद दिल्ली से हूं और यहीं पला-बढ़ा हूं। ऐसे में पहली बार अपने शहर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होना मेरे लिए खुशी की बात है क्योंकि हम मुंबई में रह रहे हैं और वहां अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल होते रहते हैं, लेकिन अब दिल्ली में उसकी शुरुआत खुशी देने वाली है।”

फिल्मों में कास्टिंग पर मुकेश छाबड़ा ने कहा, “फिल्मों में जाने-माने और बड़े चेहरों को कास्ट करने का कोई दवाब नहीं होता है। अब ओटीटी के आने के बाद बहुत कुछ बदल चुका है और नया टैलेंट भी सामने आ रहा है। चाहे डायरेक्टर, लेखक, म्यूजिक या सिंगर की बात हो, ओटीटी के जरिए लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मंच मिल रहा है।”

98वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार बेस्ट कास्टिंग डायरेक्टर की कैटेगिरी को भी शामिल किया गया। इस सवाल पर कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ‘धुरंधर-2’ की सफलता के बाद मैं अपने देश के लिए ऑस्कर लेकर आऊंगा। फिल्म की सफलता के बाद लगातार फोन आ रहे हैं और बहुत सारे बधाई संदेश भी मिल रहे हैं। यह मेरे लिए और पूरी टीम के लिए गर्व की बात है।”

इस समारोह का हिस्सा आमिर खान भी बनें, जहां उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है। यहां ज्यादातर युवा फिल्म को देखने के लिए आए हैं।”

फिल्म के ओटीटी रिलीज पर आमिर ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि थिएटर रिलीज के तुरंत बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाए, लेकिन अब लंबा समय हो चुका है और 3 अप्रैल को फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि विश्वभर के लोगों का फिल्म को प्यार मिलेगा और सभी इस फिल्म का आनंद जरूर लें।

Exit mobile version