N1Live Entertainment म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने मनाया ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाने का जश्न, सुनील और सोनाली की तारीफ में पढ़े कसीदे
Entertainment

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने मनाया ‘आंखों में बसे हो तुम’ गाने का जश्न, सुनील और सोनाली की तारीफ में पढ़े कसीदे

Music composer Anu Malik celebrated the song 'Aankhon Mein Base Ho Tum' and heaped praise on Sunil and Sonali.

15 जुलाई म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने बुधवार को सदाबहार गाने ‘आंखों में बसे हो तुम’ के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

अनु मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि गाने में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने अपने चार्म और ग्रेस से जान डाल दी थी। वीडियो शेयर करते हुए गायक ने लिखा, “इस खूबसूरत याद को 31 साल पूरे हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। समय भले ही तेजी से बीत जाता है लेकिन कुछ गानों का जादू कभी कम नहीं होता।”

गायक ने सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी की तारीफ करते हुए लिखा, “सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने अपनी शानदार अदाकारी और सादगी से इस गाने को खास बना दिया। मुझे खुशी और गर्व है कि मुझे इस संगीत को बनाने का मौका मिला।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं दिल से सभी दर्शकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पिछले 31 सालों से इस गाने को इतना प्यार दिया। आपके प्यार और समर्थन की वजह से यह गाना आज भी हर पीढ़ी के दिलों में जिंदा है। इसके लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।”

बता दें कि सॉन्ग ‘आंखों में बसे हो तुम’ बॉलीवुड का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार रोमांटिक गाना है। गाने को 1995 में आई फिल्म ‘टक्कर’ में फिल्माया गया था। इस गीत को अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है, संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था और बोल माया गोविंद ने लिखे थे।

इस गाने में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है। इसके बोल लोगों के दिलों को छू लेने वाले हैं और 90 के दशक के रोमांस को बखूबी दर्शाते हैं।

1995 में आई रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘टक्कर’ एक सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जो तेलुगु फिल्म ‘देवुडु चेसिना मनुषुलु’ (1973) का रीमेक है। इसमें नसीरुद्दीन शाह एक भ्रष्ट पुलिसवाले के हाथों अपनी शादी के दिन फंसाए जाने के बाद जेल में कानून की पढ़ाई करते हैं और वकील बनकर बदला लेते हैं।

Exit mobile version