14 अप्रैल । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में रिक्तियों की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने असिस्टेंट एडवाइजर (तकनीकी)- टीआई सेल और ज्वाइंट एडवाइजर (तकनीकी)- एसआरडी सेल के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 मई की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, पोस्ट-ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 35 से 65 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 मई के आधार पर की जाएगी।चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 1,75,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसी के साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

