N1Live National नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना पर जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार
National

नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना पर जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

Nitin Gadkari expressed his gratitude to Prime Minister Modi for the 'PM Relief' scheme.

14 फरवरी । केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीएम राहत पहल के जरिए दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और सम्मानजनक मेडिकल केयर सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक और जीवनरक्षक फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “हर अमूल्य जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली इस संवेदनशील, दूरदर्शी और नागरिक-केंद्रित पहल के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सेवा तीर्थ ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है।”

नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ‘पीएम राहत’ योजना के शुभारंभ को मंजूरी दी। इस पहल के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए।

फैसले को लेकर पीएम मोदी ने ‘एक्स’ में लिखा, “सेवा तीर्थ में गरीबों, दबे-कुचले लोगों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति को मजबूत बनाने से जुड़ी फाइलों पर साइन किए गए।”

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करने का भी फैसला लिया। इसके अलावा, भारत की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए करने की घोषणा की। नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 की भी घोषणा की गई।

Exit mobile version