N1Live Entertainment श्रावण शिवरात्रि पर निमरत कौर ने अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए
Entertainment

श्रावण शिवरात्रि पर निमरत कौर ने अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए

On Shravan Shivratri, Nimrat Kaur visited the Gangeshwar Mahadev Temple, located on the shores of the Arabian Sea.

अभिनेत्री निमरत कौर ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे भारत के दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद ले रही हैं। अभिनेत्री पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर में नजर आ रही हैं। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारी सभी परेशानियों को दूर करे और हमें अंदर से मजबूत करें। सभी को श्रावण शिवरात्रि की शुभकामनाएं। नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव॥”

गंगेश्वर महादेव मंदिर भारत के दीव शहर से 3 किलोमीटर दूर फुदम गांव में अरब सागर के तट पर स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां समुद्र की लहरें स्वयं प्राकृतिक रूप से चट्टानों के बीच स्थित पांच शिवलिंगों का जलाभिषेक करती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर के पांचों शिवलिंगों को महाभारत काल के दौरान पांडवों ने अपने अज्ञातवास के समय स्थापित किया था। यहां चट्टानों पर बने पांचों शिवलिंग अलग-अलग आकार के हैं। माना जाता है कि इन्हें पांडवों ने अपने कद के अनुसार बनाया था, जिसमें सबसे बड़ा शिवलिंग भीम का माना जाता है।

अभिनेत्री की बात करें, तो ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद अभिनेत्री जल्द ही कोर्टरूम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगी। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में वह बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

इस फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘जोया’ है और इसमें डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी भी महत्वपूर्ण किरदारों में होंगे। फिल्म को जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और नवंबर 2026 में इसकी रिलीज की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक किसी पक्की और अंतिम तारीख का ऐलान किया जाना बाकी है।

Exit mobile version